फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा भड़काने वाली सामग्री प्रसारित करने से बचें न्यूज चैनल: सरकार

Sat, 21 Dec 2019 06:17 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

सरकार ने शुक्रवार को न्यूज चैनलों को एडवाइजरी जारी कर ऐसी किसी भी सामग्री का प्रसारण करने से बचने को कहा है, जिससे हिंसा भड़कने की आशंका हो या जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती हो। इससे पहले, 11 दिसंबर को भी सरकार ने ऐसी ही एडवाइजरी जारी की थी।

विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यह पाया गया है कि कुछ टीवी चैनल पूर्व में जारी एडवाइजरी के बावजूद ऐसी सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जो उसमें निर्दिष्ट प्रोग्राम कोड के अनुरूप नहीं है। 

यह दोबारा दोहराया जाता है कि टीवी चैनल ऐसी किसी भी सामग्री को प्रसारित करने से परहेज करें, जिससे हिंसा भड़कने की आशंका हो। चैनल कोई भी ऐसी सामग्री न दिखाएं जो राष्ट्र की अखंडता को प्रभावित कर सकती है। मंत्रालय ने एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें