फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इन राज्यों की सुरक्षा नहीं भेद पाएगा पाक, केन्द्र ने खोला खजाना

Tue, 26 Dec 2017 05:14 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
Home Ministry - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आधारभूत ढांचे के विकास के लिए नौ राज्यों को 167 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। इससे जिन राज्यों को फायदा होगा उसमें राजस्थान, पंजाब और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं। राजस्थान और पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान, जबकि पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश से लगती है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय की तरफ से हाल ही में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत मेघालय, पंजाब, राजस्थान, बिहार, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल को 167 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 

पढ़ेंः-  PM मोदी और गृहमंत्री से मिलकर PoK को भारत में शामिल करने की गुहार लगाएंगे कश्मीरी युवक

बीएडीपी कार्यक्रम के तहत 17 राज्यों की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 0-10 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी गांव शामिल होते हैं। हालांकि इनमें उन गांवों को प्राथमिकता दी जाती है जो गांव आधारभूत ढांचे के त्वरित विकास के लिहाज से बीएसएफ की तरफ से चिह्नित किए जाते हैं। इससे पहले गृह मंत्रालय ने इसी कार्यक्रम के तहत छह राज्यों को 174 करोड़ रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें