केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आधारभूत ढांचे के विकास के लिए नौ राज्यों को 167 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। इससे जिन राज्यों को फायदा होगा उसमें राजस्थान, पंजाब और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं। राजस्थान और पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान, जबकि पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश से लगती है।
अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय की तरफ से हाल ही में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत मेघालय, पंजाब, राजस्थान, बिहार, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल को 167 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
पढ़ेंः- PM मोदी और गृहमंत्री से मिलकर PoK को भारत में शामिल करने की गुहार लगाएंगे कश्मीरी युवक
बीएडीपी कार्यक्रम के तहत 17 राज्यों की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 0-10 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी गांव शामिल होते हैं। हालांकि इनमें उन गांवों को प्राथमिकता दी जाती है जो गांव आधारभूत ढांचे के त्वरित विकास के लिहाज से बीएसएफ की तरफ से चिह्नित किए जाते हैं। इससे पहले गृह मंत्रालय ने इसी कार्यक्रम के तहत छह राज्यों को 174 करोड़ रुपये जारी किए थे।