फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी के नए चेयरमैन की नियुक्ति में इस बार सावधानी बरत रही है केंद्र सरकार, शुरू की आवेदन प्रक्रिया

Mon, 16 Nov 2020 06:51 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2021 रखी गई है। चेयरमैन के पद पर प्रतिनियुक्ति की अवधि पांच वर्ष के लिए रहेगी। इससे पहले अगर चेयरमैन की आयु 65 वर्ष की हो जाती है तो वह रिटायर हो जाएगा...
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के नए चेयरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसएससी चेयरमैन की नियुक्ति में इस बार केंद्र सरकार पूरी सावधानी बरत रही है। चेयरमैन की कुर्सी पर एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी को बैठाया जाएगा। प्रतिनियुक्ति आधार पर चयनित होने वाले अधिकारी की योग्यताएं भी तय की गई हैं।

विज्ञापन


इनमें सबसे पहले यह देखा जाएगा कि उस अधिकारी पर पिछले दस साल के कार्यकाल में कोई दाग तो नहीं लगा है। इसके बावजूद ऐसा कोई अधिकारी इस पद के लिए आवेदन करता है, जिस पर दस साल की सेवा के दौरान छोटा-बड़ा कोई भी आर्थिक दंड लगा है तो उसे उसका पूरा ब्यौरा देना होगा। विजिलेंस और अनुशासनात्मक आधार पर उस अधिकारी का सेवा रिकॉर्ड भी साफ सुथरा होना चाहिए।

डीओपीटी ने इस पद के लिए जो अन्य शर्तें निर्धारित की हैं, उनमें संबंधित आवेदनकर्ता की पिछले पांच साल की 'वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट' भी शामिल है। कैडर क्लियरेंस भी जरूरी रहेगी। इस बाबत केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकार एवं संघ क्षेत्रों के प्रशासकों को सूचित कर दिया गया है कि वे अपने किसी अधिकारी का नाम एसएससी चेयरमैन के पद के लिए भेजें।
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2021 रखी गई है। चेयरमैन के पद पर प्रतिनियुक्ति की अवधि पांच वर्ष के लिए रहेगी। इससे पहले अगर चेयरमैन की आयु 65 वर्ष की हो जाती है तो वह रिटायर हो जाएगा।

हालांकि इस पद पर नियुक्त हुए अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद भी री-इंप्लाएमेंट नीति के तहत सेवा विस्तार दिया जा सकता है। प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अधिकारी की आयु आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि को 59 साल से अधिक न हो।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें