फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने तरुण बजाज को आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया

Wed, 06 May 2020 08:14 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तरुण बजाज - फोटो : twitter
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया है। रिजर्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने इस बात की जानकारी दी है। बजाज 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक के तौर पर नामित किया है। वह अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे। बयान के मुताबिक बजाज का नामांकन पांच मई से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

बजाज 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आर्थिक मामलों के सचिव बनाए जाने से पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। वह 2015 में प्रधानमंत्री कार्यालय गए थे। उससे पहले वह वित्त मंत्रालय में ही आर्थिक मामलों के संयुक्त सचिव और वित्त सेवा विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें