कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर जहां भारत सहित दुनिया भर के वैज्ञानिक अनुसंधान में जुटे हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार ने वैक्सीन को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जिसमें आगामी 12 अक्तूबर तक सुझाव मांगे गए हैं। इन नए दिशा निर्देशों के अनुसार, कम से कम 50 फीसदी लोगों में वैक्सीन का असर दिखाई देने पर ही उसे अनुमति दी जा सकती है। इसके अलावा उन वैक्सीन का भी इसमें जिक्र किया गया है जिनके जरिये संक्रमित मरीज को गंभीर अवस्था में जाने से रोका जा सकता है।केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से यह ड्रॉफ्ट तैयार किया है।