केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सभी निजी चैनलों को निर्देश जारी कर कहा है कि किसी भी कार्यक्रम में व्यक्ति या कुछ समूहों की आलोचना, उनके प्रति दुर्भावना या उन्हें बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में सभी निजी चैनलों को कार्यक्रम आचार संहिता का पालन करने को कहा गया है। यह एडवाइजरी दिल्ली हाईकोर्ट में रकुल प्रीत सिंह की याचिका के मद्देनजर जारी किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स की जांच को लेकर उनके खिलाफ मानहानि वाले कार्यक्रम चलाए गए।