फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: केंद्र का निर्देश- कोरोना से अनाथ बच्चों, महिलाओं को संरक्षण दें राज्य

Sat, 22 May 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • गृहमंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, कहा-ऐसे लोगों के लिए पुख्ता इंतजाम करें
  • पंचायत, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थान भी हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी सेअनाथ हुए बच्चों के अपराध और मानव तस्करी के चपेट में आने के खतरों के प्रति आगाह किया है। साथ ही प्रभावित महिलाओं व बुजुर्गों को भी संरक्षण देने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी करते हुए कहा, इन खतरों के मद्देनजर मौजूदा नियमों और कानूनों की नए सिरे से समीक्षा करें, ताकि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आपराधिक तत्वों से पूरी सुरक्षा दी जा सके।

मंत्रालय ने राय दी है कि इस महामारी में बड़ी संख्या में बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया होगा। लिहाजा उनके लिए खासतौर पर पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


इसके लिए पंचायत और स्थानीय प्रशासन के स्तर पर लोगों को शामिल करें। साथ ही इस काम में स्वयंसेवी संस्थानों को भी शामिल कर लोगों को मानव तस्करी जैसे अपराधों के प्रति सावधान किया जा सकता है।

मंत्रालय ने कहा है कि बाल और महिला संरक्षण संस्थानों की तरफ से लगातार चिंता जताई जा रही है। हाईकोर्ट में भी कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों को संरक्षण देने केलिए गोद लेने की गुहार लगाई गई है।

एससी-एसटी को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ऐसे इंतजाम करें कि दूर-दराज के कमजोर और अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी व एसटी वर्ग) के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके तहत उन्हें तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी भी पहुंचाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें