फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुरोध: केंद्र ने जौहरियों से सोमवार की हड़ताल पर पुनर्विचार करने को कहा

Sun, 22 Aug 2021 04:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • जीजेसी ने एचयूआईडी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या) के साथ सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग को सरकार द्वारा ‘मनमाने’ तरीके से क्रियान्वयन के फैसले के खिलाफ 23 अगस्त को देशभर में ‘सांकेतिक हड़ताल’ का आह्वान किया है
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने शनिवार को कहा कि सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग के पहले चरण का क्रियान्वयन ‘जबर्दस्त सफल’ रहा है। सरकार ने इसके साथ ही सर्राफा कारोबारियों के निकाय अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) से 23 अगस्त को हड़ताल पर जाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


जीजेसी ने एचयूआईडी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या) के साथ सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग को सरकार द्वारा ‘मनमाने’ तरीके से क्रियान्वयन के फैसले के खिलाफ 23 अगस्त को देशभर में ‘सांकेतिक हड़ताल’ का आह्वान किया है।

भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक प्रमोद तिवारी ने कहा कि 19 अगस्त को अनिवार्य हॉलमार्किंग को लेकर सभी हितधारकों से व्यापक चर्चा हुई थी। ऐसे में हड़ताल पर जाने का एलान समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें