फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने तीन नए एयर स्क्वाड्रन स्थापित करने को मंजूरी दी

Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air squadrons
विज्ञापन

सरकार ने नौसेना को और मजबूती देने के लिए गुजरात और तमिलनाडु में तीन नए एयर स्क्वाड्रन स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने केरल और अंडमान द्वीपों में डोर्नियर निगरानी स्क्वाड्रन के अतिरिक्त विमानों के संचालन के लिए आवश्यक कार्मिकों की भर्ती को भी मंजूरी प्रदान कर दी है।    

विज्ञापन


हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ दो साल पूर्व 12 डोर्नियर विमानों की खरीद के लिए समझौता किया गया था। इनकी जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि नौसेना को आपूर्ति किए जाने वाले डोर्नियर 228 समुद्री निगरानी विमान में उन्नत ‘अत्याधुनिक’ सेंसर और उपकरण के साथ-साथ शीशे का कॉकपिट, आधुनिक निगरानी रडार, ऑप्टिकल सेंसर और नेटवर्किंग सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें