फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सैन्य बलों में होगी 54 हजार से अधिक जवानों की भर्ती : केंद्र

Mon, 23 Jul 2018 04:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय सैन्य बलों में भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। सरकार ने सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी व अन्य बलों में इस साल 54 हजार से अधिक जवानों को भर्ती करने का निर्णय लिया है। कुल 54,953 भर्तियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) विज्ञापन निकाला है। इनमें से सबसे अधिक 21566 पद देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए होंगे।

विज्ञापन


इन भर्तियों में 47,307 रिक्तियां पुरुषों और 7646 महिलाओं के लिए होंगी। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सैन्य पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठन अपना विस्तार कर रहे हैं। इसके लिए नई बटालियन तैयार की जाएंगी। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद सरकार ने इन भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाला है।

20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन 
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। आवेदन की उम्र 18-23 साल होनी चाहिए। जिसने भी 10 कक्षा पास की है वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है। एसएससी के विज्ञापन के अनुसार इसमें वेतन 21,700-69100 के मैट्रिक्स के भीतर होगा। इन पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक योग्यता परीक्षा, और मेडिकल जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें