केंद्रीय क्राइम ब्रांच ने बुधवार को बंगलूरू के देवानाहल्ली के दो स्थानों पर छापेमारी की। मेट्रो नाइट नाम के डांस बार से 71 महिलाओं को बचाया गया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2,22,500 रुपये सीज किए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।