केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कोलकाता में छापेमारी की। छापेमारी पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में चल रही जांच के सिलसिले में की गई। इस दौरान 50 लाख रुपये (लगभग), 1.5 किलोग्राम सोना, लगभग 1500 उम्मीदवारों की सूची और संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीबीआई के मुताबिक, जिस परिसर में तलाशी ली गई, वह कथित रूप से पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग के तत्कालीन सलाहकार और उनकी पत्नी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर खरीदा गया था।