केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना एक आपदा से की है। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर अपनी बात रखी। दिल्ली के ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्पेशल सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च के लॉन्च के दौरान रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी किसी डिजास्टर से कम नहीं है।
रिजिजू ने साफ इशारा दिया है कि राहुल देश के लिए एक बड़ा खतरा है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने भी एक कार्यक्रम में राहुल का तीखा विरोध किया। उन्होंने कहा कि राहुल अपने इन्हीं बचकानी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं।
पढ़ें: GST को लेकर राहुल का जेटली पर तंज- आप किसी से कम नहीं पर आपकी दवा में दम नहीं
शर्मा ने कहा कि देश ही नहीं खुद उनकी पार्टी उनके बचकाने बयानों पर ट्रोल होना पड़ता है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी वहां चुनाव जरूर जीत जाती है, जहां राहुल प्रचार करने जाते हैं। इससे पहले राहुल ने मोदी सरकार की नीतियों, आर्थिक सुधारों नोटबंदी और जीएसटी को लेकर आक्रामक तेवर दिखाए। राहुल ने जीएसटी को फिर गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि जो गब्बर सिंह टैक्स लगा है वो टैक्स आतंकवाद की सुनामी लाया है। जीएसटी को बदलना ही पड़ेगा।