फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का निर्देश- राम रहीम को दोषी करार देने वाले जज की बढ़ाई जाए सुरक्षा

Sat, 26 Aug 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी रेप कांड में राम रहीम को दोषी करार देने वाले वाले जज की सिक्योरिटी बढ़ाई जा रही है। डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद केंद्र ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिए कि वे जज जगदीप सिंह को सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराए।
विज्ञापन


दरअसल, राम रहीम को पंचकूला में दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

पढ़ें: डेरा हिंसा: पूरी रात रोहतक जेल में इधर से उधर टहलते दिखे राम रहीम

इस हिंसा में 30 की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए हरियाणा और यूपी के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी धारा-144 लगा दी गई है।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं जज जगदीप सिंह?

राम रहीम केस के जज जगदीप सिंह
जज जगदीप सिंह ने साल 2012 में हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विस ज्वॉइन की। उनकी पहली पोस्टिंग सोनीपत में रही और सीबीआई कोर्ट में उनकी दूसरी पोस्टिंग है।

कहा जाता है कि सीबीआई कोर्ट में जज नियुक्त होना आसान नहीं होता, लेकिन ये जगदीप सिंह की काबिलियत ही है कि हाईकोर्ट प्रशासन ने एक ही पोस्टिंग के बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट की जिम्मेवारी सौंप दी।

ज्यूडिशियल सर्विस में आने से पहले जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके जगदीप सिंह पिछले साल ही सीबीआई कोर्ट के जज नियुक्त किए गए।

जगदीप सिंह के दोस्तों के मुताबिक, वे अपना काम करने में पूरी तरह सक्षम और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अपने काम को लेकर सख्त रवैया रखते हैं, लेकिन न्यायप्रिय शख्स हैं। उन्हें गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार पसंद नहीं, इसके वे बिल्कुल खिलाफ हैं।

जगदीप सिंह के बारे में कहा जाता है कि जगदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। वे जमीन से जुड़े इंसान हैं और बहुत कम बोलते हैं। वे साल 2000 और 2012 में कई सिविल और क्रिमिनल केस लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें