फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की अगुवाई में चल रहा एनडीएमए : केंद्र 

Mon, 25 Dec 2017 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) दिशाहीन नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके मुखिया हैं। यह जवाब गृह मंत्रालय ने हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष कहा गया है कि एनडीएमए और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) में दो साल से पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सदस्य मन मुताबिक काम कर रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा कि एनडीएमए में चार सदस्य हैं। यहां साप्ताहिक बैठक होती है। बैठक में आपदा प्रबंधन की योजनाओं व कार्यक्रमों को लागू करने पर चर्चा होती है। इसके अलावा जब भी जरूरत होती है तो पीएमओ व गृह मंत्रालय से मार्ग दर्शन मिलता है।

पढ़ें- तूफान से बचे तो चोर ले उड़े करोड़ों का सोना

हलफनामे में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाह एनडीएमए व एनआईडीएम कर रहे हैं। यह कहना गलत है यह दोनों संगठन मृत हो चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से यह जवाब अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल की जनहित याचिका पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें