फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अंगूठा लगा ले सकते हैं सिम

Tue, 16 Aug 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
विज्ञापन
आधार कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। सरकार की ओर से  कार्ड धारकों के लिए नया नोटिफिकेशन आया है जिसमें लोग सिर्फ अंगूठा लगाकर सिम ले सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बहुत से लोगों सिम को लेने के लिए पहले काफी चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन इस सुविधा के बाद उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

सिम लेते समय इन झंझटों से राहत

आधार कार्ड - फोटो : demo pic
अक्सर सिम लेते समय ग्राहक को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसमें उन्हें फोटोकॉपी, फोटो व अन्य चीजों को मुहैया कराना पड़ता है। लेकिन ्ऐसा माना जा रहा है कि अंगूठा लगाने के बाद ग्राहकों को इन सब झंझटों से गुजरना नहीं पड़ेगा।

साथ ही यह तरीका लोगों को एक सुरक्षा भी देगा जिसमें उनकी आईडी की फोटोकॉपी के गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुए यह फायदे भी

केंद्र सरकार ने आधार बिल को लोकसभा में वित्त विधेयक के रूप में पास करवा लिया - फोटो : UIADI
केंद्र ने आधार कार्ड बनवाने की मुहिम के बाद से लोगों को सुविधाओं का लाभ उठाने में आसाानी हुई है। फिर चाहे वह सब्सिडी हो या बैंक अकाउंड खुलवाना. एक समय था जब लोगों को अपने साथ कई तरह के दस्तावेजों के साथ अपने काम करवाने पड़ते थे लेकिन आज मात्र एक आधार कार्ड की मदद से लोगों के यह काम आसान हो जाते हैं.

आधार कार्ड की मदद से लोगों ने प्रधानमंत्री जन-धन-योजना का फायदा उठाया है. साथ ही गैस सब्सिडी पाने में भी लोगों को इससे फायदा हो रहा है। इतना ही नहीं देश की कई प्रदेश सरकारों ने परिवहन विभाग में भी लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा वाहनों का पंजीकरण कराने में उनके पता और आयु के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड को मान्यता दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें