फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया का 37 साल पुराना फाइव स्टार होटल सेंटूर होगा बंद, 300 करोड़ में खरीदेगी डायल

Fri, 02 Aug 2019 10:31 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंटूर होटल - फोटो : Social Media
विज्ञापन
एयर इंडिया का 37 साल पुराना फाइव स्टार होटल सेंटूर इस साल अक्टूबर से बंद हो जाएगा। इस होटल को 300 करोड़ रुपये में आईजीआई एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) खरीदेगी। इस होटल को 1982 में एशियाई खेलों के लिए बनाया गया था। इस होटल में 375 कमरे हैं।
विज्ञापन


इस होटल को तोड़कर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) कंपनी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करेगी। इसी होटल में एयर इंडिया का शेफएयर का भी ऑफिस है। जहां एयर इंडिया के यात्रियों के लिए खाना बनता है।

होटल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार इस होटल के बंद होने से अक्टूबर से एयर इंडिया के यात्रियों के लिए खाना भी बाहर से मंगाना होगा। होटल सेंटूर बंद होने से यहां काम कर रहे 275 कर्मचारियों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


होटल सेंटूर में साल 1982 में दिल्ली एयरपोर्ट का एकमात्र होटल था। इस होटल में खुला चाइनीज रेस्टोरेंट दिल्ली का पहला चाइनीज रेस्टोरेंट है। इस होटल के बंद होने के बाद एयर इंडिया के पास जम्मू और श्रीनगर में बने 2 होटल ही बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें