वर्ष 2021 की जनगणना में इस मोबाइल ऐप केजरिए 60 से अधिक जानकारियां इकट्ठी की जाएंगे। जानकारियों में घर में उपलब्ध सुविधाएं, पेयजल, बिजली के स्रोत, वाहन, धर्म, व्यवसाय, लिंग, साक्षरता, मातृभाषा शामिल होंगी। एनपीआर के लिए इस ऐप में अलग सेट होगा। इसमें नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, आधार, पासपोर्ट, मोबाइल, पैन नंबर, मतदाता पहचान पत्र संख्या शामिल होंगी।
जनगणना की प्रक्रिया अगले साल अप्रैल महीने से होगी। इससे पहले इसी साल के अगस्त में ऐप का फील्ड ट्रायल होगा। इस ट्रायल के जरिये ऐप की एक एक कमी चिन्हित कर इसे दूर किया जाएगा। इसकेबाद प्रशिक्षण के लिए कर्मियों की पहचान कर प्रशिक्षण देने की शुरुआत होगी।