फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: कर्नाटक में टीकाकरण केंद्र शुरू करके कोरोना के खिलाफ जंग में महिलाओं की भागीदारी का मनाया जश्न 

Tue, 09 Mar 2021 12:21 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : twitter.com/BSYBJP
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कर्नाटक ने सोमवार को गुलाबी टीकाकरण केंद्र शुरू करके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी का जश्न मनाया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने हर जिले में एक एक टीकाकरण केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है जहां प्रबंधन महिलाओं के हाथों में होगा और वहां टीके भी महिलाओं को ही लगाये जायेंगे।

यहां सी वी रमन अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर सभी महिलाकर्मी गुलाबी साड़ियों या सलवार सूट में थीं। उनके मास्क और टोपियां भी गुलाबी थीं। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने इस केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस केंद्र पर बेडशीट, पर्दे और मेज पर लगे कपड़े भी गुलाबी थे। उद्घाटन के मौके पर सुधाकर ने महिलाओं के प्रति भेदभाव एवं अत्याचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें