फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election: डीके शिवकुमार बोले- अपने दम कर्नाटक चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, पार्टी जीत के प्रति आश्वस्त

Fri, 17 Mar 2023 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 100 से ज्यादा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि सभी मौजूदा विधायकों को दोहराया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली सूची कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीनों चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच, कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसी के साथ गठबंधन नहीं है। हम अकेले चुनाव लड़ने जा रहे हैं और अकेले ही सत्ता में आएंगे। शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि 100 से ज्यादा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मौजूदा विधायकों को दोहराया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली सूची कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी। सीईसी की बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने की और इसमें पार्टी नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, सिद्धारमैया, मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला और समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सुरजेवाला एआईसीसी महासचिव हैं और राज्य के प्रभारी हैं।

यह भी पढ़ें: Karnataka: येदियुरप्पा की रैली हुई रद्द, सांसद बोले-CM का टिकट पक्का नहीं; ये BJP का संकट या वापसी की कोशिशें?
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) सहित राजनीतिक दलों ने दक्षिणी राज्य में अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इन चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं के लिए कांग्रेस के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें