फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस बिपिन रावत बोले- सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय जवान अपने निश्चय पर अटल

Sat, 02 Jan 2021 05:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
सीडीएस बिपिन रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अरुणाचल प्रदेश और असम में चीन सीमा से लगे सैन्य अड्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेना की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी ताकत भारतीय जवानों को अपने कर्तव्य पालन से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा अपने निश्चय पर अटल रहते हैं। 

विज्ञापन


 रावत ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी केवल भारतीय जवान ही सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखकर डटकर दुश्मनों का सामना करते हैं और देशवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं। 

 
बता दें कि जनरल बिपिन रावत भारत के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) हैं। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख थे। उन्होंने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें