फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग सैन्य कर्मी बल के लिए ताकत और प्रेरणा स्रोत हैं : जनरल बिपिन रावत

Fri, 15 Jan 2021 03:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना के बुजुर्ग बल के लिए ताकत और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने 5वें सशस्त्र बलों के बुजुर्ग दिवस पर बुजुर्गों और उनके परिजनों को बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैन्य बुजुर्ग हमारी ताकत और प्रेरणा के स्रोत हैं। सशस्त्र बलों ने संघर्ष के समय अपने साहस का परिचय दिया है और संकट के समय देशवासियों की मदद की है। ये गुण हमने अपने बुजुर्गों से हासिल किए हैं जिन्होंने हमारे समक्ष उच्च मानक स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि हम अपने बुजुर्गों का हमेशा मार्गदर्शन चाहते हैं क्योंकि आपके द्वारा दिखाए गए सही मार्ग से ही हमारा भविष्य निर्धारित होगा। सशस्त्र बल बुजुर्ग दिवस सेना के पहले कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की सेवाओं और उनके सम्मान में मनाता है।
विज्ञापन


सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुख ने भी दी बधाई
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने भी इस अवसर पर पूर्व सैन्यकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी पूर्व सैन्य कर्मी देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पूरे देश को आप लोगों पर गर्व है।

इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने 1971 में पाकिस्तान के साथ जंग में अदम्य बहादुरी और साहस का परिचय देने वाले भारत और बांग्लादेश के ‘ब्रेव संस’ को समर्पित एक गाना जारी किया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें