फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीडीएस अनिल चौहान ने नागपुर में ईईएल कंपनी का किया दौरा, स्वदेशी गोला-बारूद का किया निरीक्षण

Sun, 11 Jun 2023 01:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को नागपुर में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) का दौरा किया इस दौरान उन्होंने स्वदेशी रूप से विकसित युद्ध सामग्री के बारे में जानकारी ली।
 
विज्ञापन
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को नागपुर में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) का दौरा किया इस दौरान उन्होंने स्वदेशी रूप से विकसित युद्ध सामग्री के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


ईईएल ‘सोलर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ की सहायक कंपनी है, जिसके अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल ने सीडीएस को औद्योगिक और सैन्य विस्फोटकों के साथ-साथ अन्य उच्च ऊर्जा सामग्री के विकास, निर्माण और आपूर्ति में समूह के योगदान से अवगत कराया।

सोलर इंडस्ट्रीज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 2010 में रक्षा प्रणालियों के निर्माण के क्षेत्र में आने के बाद से आधुनिक हथगोले, विमान से इस्तेमाल गिराए जाने वाले बम और अन्य युद्ध सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला के विकास, निर्माण और परीक्षण के लिए ईईएल में अत्याधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


जनरल चौहान ने गोला-बारूद और रक्षा प्रणालियों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ईईएल के योगदान की सराहना की। उन्होंने इसके इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता और समर्पण की भी प्रशंसा की। सूत्रों ने कहा कि सीडीएस ने नागपुर में वायु सेना रखरखाव कमान का भी दौरा किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनरल चौहान को भारतीय नौसेना को आपूर्ति की जा रही स्वदेशी रूप से विकसित 30 मिमी गोला बारूद की प्रदर्शन फायरिंग के लिए ईईएल टेस्ट रेंज में ले जाया गया। साथ ही ईईएल में विकास के तहत एक अत्याधुनिक उत्पाद, सबसे छोटी रॉकेट मोटर की टेस्ट फायरिंग, जो काउंटर ड्रोन सिस्टम को हार्ड किल और सॉफ्ट किल क्षमता से लैस रहेगी, सीडीएस को भी दिखाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें