फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS: जनरल अनिल चौहान का निकोबार दौरा, एयरबेस पर रनवे का किया उद्घाटन; जानें रणनीतिक रूप से क्यों है अहम

Fri, 02 Jan 2026 01:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री विजय पुरम (अंडमान और निकोबार)

सार

CDS: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने अंडमान-निकोबार के कार निकोबार एयर बेस पर भारतीय वायु सेना के अपग्रेड किए गए रनवे का उद्घाटन किया। इसे रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है और इससे वायु सेना के अभियानों की भी क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय वायुसेना के कार निकोबार एयर बेस पर अपग्रेड किए गए रनवे का शुभारंभ किया। सीडीएस सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कार निकोबार द्वीप पहुंचे, जहां अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजय कोचर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि सीडीएस ने भारतीय वायुसेना के कार निकोबार एयर बेस पर फिर से तैयार और अपग्रेड किए गए रनवे का उद्घाटन किया। निकोबार जिले में स्थित कार निकोबार श्री विजय पुरम (पूर्व नाम पोर्ट ब्लेयर) से करीब 535 किलोमीटर दूर है और 2004 की सुनामी में यहां सबसे अधिक नुकसान हुआ था।  

ये भी पढ़ें: 'भारत विकास करेगा, तो हमारे साथ पड़ोसी भी बढ़ेंगे', बांग्लादेश के हालात पर ऐसा क्यों बोले जयशंकर?
विज्ञापन


'मलक्का जलडमरूमध्य पर रखी जा सकेगी सीधी नजर'
अधिकारी ने बताया कि अपग्रेड किए गए रनवे से पूर्वी मोर्चे को और मजबूती मिलेगी, क्योंकि यहां से मलक्का जलडमरूमध्य पर सीधी रणनीतिक नजर रखी जा सकती है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक अहम समुद्री मार्ग है। इससे भारतीय वायुसेना को तेजी से हवाई अभियान चलाने की क्षमता भी बढ़ेगी।  उन्होंने बताया कि विमानों की सुचारू आवाजाही के लिए एप्रन का विस्तार किया गया है और यह सुविधा वायुसेना को कम समय में लंबी दूरी के फायरिंग अभ्यास करने में मदद करेगी। 
विज्ञापन


भंडारण सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे सीडीएस
कमान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीडीएस का यह दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अंडमान और निकोबार द्वीपों के रणनीतिक महत्व, 'एक्ट ईस्ट' नीति पर फोकस और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दर्शाता है। अधिकारी ने बताया कि सीडीएस एक भंडारण सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे और सुनामी स्मारक का दौरा भी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें