फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से सीक्रेट मीटिंग के सवाल पर बोले हार्दिक- मिलता तो सबके सामने मिलता

Tue, 24 Oct 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पटेल ने की राहुल गांधी से मुलाकात
विज्ञापन
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पर आरोप लगा है कि वह सबसे बचकर अहमदाबाद के उस होटल में गए थे जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रुके थे। इससे जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किए जा रहे हैं जिनका दावा है कि हार्दिक ने राहुल से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


अपने ऊपर लगे इस आरोप पर हार्दिक ने कहा है कि अगर वह राहुल से मिलते तो सबके सामने मिलते ऐसे चोरी-छुपकर नहीं। हार्दिक ने माना कि वह उस होटल में थे लेकिन उन्होंने राहुल नहीं बल्कि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। अशोक गहलोत ने हार्दिक से मिलने की बात मानते हुए आरोप लगाया कि आईबी, पुलिस बार-बार होटल के कमरों की चैकिंग कर रही थी।

राहुल को घेरने के लिए बीजेपी खंगाल रही उनके गुजरात विरोधी भाषणों की सीडी

वीडियोज में क्या है?
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में हार्दिक रविवार रात को 11.53 पर होटल में जाते दिख रहे हैं उस वक्त उनके साथ तीन और लोग भी थे। दूसरी वीडियो में हार्दिक लगभग दो घंटे बाद 12.22 am पर होटल से बाहर निकलते दिख रहे हैं। उसके बाद हार्दिक रात को ही 1.53 पर वापस होटल आते हैं और फिर सोमवार शाम को 4.14 को निकलते हैं। आखिरी वीडियो होटल के बाहर का है जिसमें एक शख्स अपने मुंह को रुमाल से ढंककर जाता दिख रहा है, उसे हार्दिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

  CCTV footage shows PAAS leader @HardikPatel_ met #RahulGandhi in Hotel Taj, #Ahmedabad #Gujarat @OfficeOfRG @INCGujarat @INCIndia pic.twitter.com/FLMjCAhpu3 — Tv9 Gujarati (@tv9gujarati) October 23, 2017
विज्ञापन


  एक और प्रमाण, हार्दिक आज शाम 4 बजकर 19 मिनट पर होटल उमेद से निकला। pic.twitter.com/ihRQgCBybe — Janak Dave (@dave_janak) October 23, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें