आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार की एक अहम बैठक में नारियल किसानों को तोहफा दिया है। इस बैठक में कोपरा (सूखा नारियल) की एमएसपी को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। समिति ने कोपरा की एसएसपी में 375 रुपये की वृद्धि कर 10,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी।
30 लाख किसान को मिलेगा लाभ
कोपरा का उत्पादन मुख्यत: दक्षिण भारत राज्यों में होता है, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे 30 लाख किसानों को फायदा होगा। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नैफेड) तथा भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) नारियल उत्पादक राज्यों में किसानों से समर्थन मूल्य पर कोपरा की खरीद करती हैं। भारत विश्व में कोपरा उत्पादन और उत्पादकता में नंबर एक है।