फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCEA: 1305 करोड़ रुपये से विकसित होगा धोलेरा हवाईअड्डा, मंत्रिमंडल ने पहले चरण के विकास को दी मंजूरी

Tue, 14 Jun 2022 07:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीईए की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। 
विज्ञापन
मोदी सरकार - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के धोलेरा में नये हवाईअड्डे का विकास अब तेज गति से होगा। धोलेरा के ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पहले चरण के विकास प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी मिल गई है। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने इसकी मंजूरी दी। गौरतलब है कि कुल 1,305 करोड़ रुपये की लागत से इसे 48 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। इसे लेकर सरकार की तरफ से एक विज्ञप्ति भी जारी की गई है। इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीईए की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। 

विज्ञापन


डीआईएसीएल देगी विकास को अंजाम
जारी कि गई विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि इस परियोजना को धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड (डीआईएसीएल) क्रियान्वित करेगी।  डीआईएसीएल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण,  गुजरात सरकार और राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और क्रियान्वयन ट्रस्ट (एनआईसीडीआईटी) का संयुक्त उद्यम है। डीआईएसीएल में तीनों की हिस्सेदारी 51:33:16 के अनुपात में है।

सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि धोलेरा हवाईअड्डे को धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) से यात्री और कार्गो यातायात मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्र की सेवा के लिए इसके कार्गो का एक प्रमुख केन्द्र बनने की उम्मीद है। सरकार ने यह भी कहा है कि इस हवाईअड्डे से आस-पास के इलाके की अन्य जरूरतें भी पूरी होंगी, इसके अलावा क्षेत्र में रोजगार के अन्य अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही यह हवाई अड्डा अहमदाबाद के दूसरे हवाईअड्डे के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन


2025-26 में शुरू होगा संचालन
गौरतलब है कि गुजरात के धोलेरा में नए हवाईअड्डा और अहमदाबाद हवाईअड्डे के बीच की दूरी 80 किलोमीटर होगी। बयान के मुताबिक, अभी की योजना के मुताबिक, साल 2025-26 से इस हवाईअड्डे का संचालन शुरू किया जाएगा। अनुमान के मुताबिक, शुरुआत में  प्रति वर्ष तीन लाख यात्री इस हवाईअड्डे का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, 20 साल में यात्रियों की यह संख्या 23 लाख तक बढ़ जाने का अनुमान है। 
विज्ञापन

इसके अलावा साल 2025-26 से हर साल 20,000 टन माल यातायात का भी अनुमान है। इसके 20 साल की अवधि में बढ़कर 2,73,000 टन हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें