जयपुर में हवा महल के अंदर स्थित कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ने फ्रिज में मौजूद कॉक्रोच की वीडियो बनाने वाले ग्राहक को थप्पड़ मरने वाली महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। सीसीडी ने यह कार्रवाई ग्राहक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल होने के बाद की है।
सीसीडी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि घटना की पूरी तरह से जांच की जा रही। सीसीडी ने कहा कि हमारे यहां काम करने वाली महिला सदस्य ग्रामीण उड़ीसा से है। वह एक एनजीओ ग्राम तारांग द्वारा चलाए गए कार्यक्रम के जरिए आई है। यह विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों की बालिकाओं के उत्थान के लिए काम करता है।
सीसीडी ने आगे कहा कि महिला टीम के सदस्य के अनुसार, उसने ग्राहक द्वारा बनाए जा रहे वीडियो पर आपत्ति जताई थी और उसके कई बार अनुरोध करने पर भी ग्राहक ने नहीं सुना, इस प्रकार उन्हें अपनी गोपनीयता पर हमला लगा। जब तक इसकी पूरी जांच नहीं होती जाती तब तक के लिए महिला कर्मचारी को ड्यूटी से निलंबित किया गया है।
VIDEO