फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE कक्षा 6 से 8 तक की समान मूल्यांकन नीति ली गई वापस, RTI का बताया उल्लंघन

Sun, 04 Feb 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की आपत्ति के बाद कक्षा छह से आठ तक के लिए समान मूल्यांकन नीति वापस ले ली है। आयोग ने समान मूल्यांकन नीति को शिक्षा के अधिकार (आरटीई) कानून का उल्लंघन बताया था।

विज्ञापन


सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार, ‘बोर्ड की संचालन इकाई के फैसले के अनुरूप कक्षा छह से कक्षा आठ तक के लिए समान मूल्यांकन प्रणाली, परीक्षा और रिपोर्ट कार्ड के संबंध में जारी पूर्व के सर्कुलर को निरस्त किया जाता है।’ 

पहले के सर्कुलर में उल्लेख किया गया था, ‘कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू करने के लिए बच्चों के उच्च प्राथमिक चरण कक्षा छह में पहुंचने पर उनमें विश्वास बढ़ाने के लिए सीबीएसई ने छठी से लेकर आठवीं तक के लिए समान मूल्यांकन प्रणाली, इसी तर्ज पर परीक्षा पैटर्न और रिपोर्ट कार्ड जारी करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन


10वीं क्लास के लिए इस साल से बोर्ड परीक्षा फिर से शुरू करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद इस क्लास के लिए सतत एवं समग्र मूल्यांकन की प्रणाली को भी खत्म कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें