फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की डिजिटल स्कोरिंग से चंद घंटों में तैयार होगा रिजल्ट

Sun, 11 Dec 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लिखित परीक्षा के बाद रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करने का दौर अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अब उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल स्कोरिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। परीक्षा के चंद घंटों बाद ही परिणाम तैयार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीबीएसई पहले चरण में यह व्यवस्था प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू करेगा और उसके बाद बोर्ड परीक्षाओं में भी इसे लागू किया जाएगा। परीक्षा के तुरंत बाद केंद्र से ओएमआर शीट स्कैन करके सीबीएसई के सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। 

बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके अपलोड किया जाएगा, जिसका मूल्यांकन सॉफ्टवेयर के जरिए तुरंत ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। 
विज्ञापन


ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। सवालों का जवाब भी ऑप्टीकल मार्क रिकॉग्नाइजेशन (ओएमआर शीट) पर देना होता है, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों से जमा कर पहले बोर्ड मुख्यालय भेजने और फिर वहां से मूल्यांकन केंद्र तक पहुंचाने में ही 20 से 25 दिन का वक्त लग जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

स्कैन के दौरान होंगे पुख्ता इंतजाम

मूल्यांकन केंद्रों पर पर्याप्त इमेज कैप्चरिंग इक्युपमेंट लगाने और ओएमआर शीट की स्कैनिंग कर स्कोरिंग शुरू करने में भी आठ से दस दिन लगते हैं। इसके बाद सभी मूल्यांकन केंद्रों से आए रिजल्ट को कंपाइल करने और मेरिट बनाने में भी काफी वक्त लगता है। डिजिटल स्कोरिंग होने से सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। 

सीबीएसई ने डीजी स्कोरिंग नाम से एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जिसके जरिए परीक्षा खत्म होने के चंद घंटों बाद ही परिणाम घोषित किया जा सकेगा। सवाल और जवाब इस साफ्टवेयर पर पहले से ही अपलोड होंगे। 

स्कैन के दौरान होंगे पुख्ता इंतजाम
परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, बोर्ड के प्रतिनिधि और चार गवाहों की मौजूदगी में इन स्कैन के जरिए सारी ओएमआर शीट स्कैन कर सीबीएसई के सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएंगी। सीबीएसई इसका ट्रायल पहले ही कर चुका है और इसको लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें