फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

Sun, 28 May 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने सभी जोन का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी करेगा। रिजल्ट जारी करने के साथ ही सीबीएसई समेत तीन सरकारी वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया जाएगा। छात्र इन वेबसाइट www.results.nic.in और www.cbseresults.nic.in व www.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन


सीबीएसई प्रबंधन का कहना है कि बोर्ड मुख्यालय या रीजनल ऑफिस में रिजल्ट से जुड़ी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों या अभिभावकों को सलाह दी जाती है, उक्त तीन वेबसाइट पर ही वे अपना रिजल्ट देखें।                              

रिजल्ट को वेबसाइट पर जारी करने में नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) डिपार्टमेंट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मदद करेगा। छात्रों को उक्त वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालना होगा। उसी के आधार पर आगे रिजल्ट खुलेगा। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट थोड़ी धीमी या क्रैश भी हो सकती है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखते हुए कोशिश करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें