उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बागी विधायकों की खरीद-फरोख्त के स्टिंग ऑपरेशन मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम हरीश रावत से पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए सीबीआई ने हरीश रावत को समन जारी किया है।
सोमवार को हरीश रावत से इस मामले में सीबीआई पूछताछ करेगी। हालांकि हरीश रावत ने विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर हुए स्टिंग ऑपरेशन को बीजेपी की साजिश करार देकर उन पर लगे आरोपों से साफ इनकार किया था।
मालूम हो कि उत्तराखंड में 27 मार्च से राष्ट्रपति शासन लागू है। जिसको लेकर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
कांग्रेस के 9 विधायकों ने अपनी ही सरकार से बगावत कर दी थी। जिसके बाद उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।
'सीबीआई जांच पर नहीं भरोसा'
उधर सीबीआई के समन को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा है कि 'हमें सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है' उन्होंने कहा कि वे सीडी स्टिंग मामले की न्यायकि जांच चाहते हैं।
We do not have faith in CBI. We want a judicial inquiry into the matter: Kishor Upadhyay, Congress on CD sting issue
— ANI (@ANI_news) May 5, 2016