फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया केस : चिदंबरम की बढ़ेगी मुश्किलें, 6 जून को सीबीआई करेगी पूछताछ

Sat, 02 Jun 2018 02:57 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की अनुमति में कथित अनियमितता के मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से पूछताछ करेगी। इसके लिए जांच एजेंसी ने 6 जून को चिदंबरम को तलब किया है। 

विज्ञापन


पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी इस कंपनी के प्रवर्तक थे। 2007 में विदेशी निवेश प्रात्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) ने आईएनएक्स में 350 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश की मंजूरी दी थी।

जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस भेजा था, लेकिन चिदंबरम ने कोई दूसरी तारीख मांगी थी। बृहस्पतिवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 जुलाई तक चिदंबरम की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते मिली इस मंजूरी में अनियमितता के मामले में 15 मई, 2017 को एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को भी गिरफ्तार किया गया था। आईएनएक्स मीडिया की निदेशक इंद्राणी मुखर्जी और आईएनएक्स न्यूज के निदेशक पीटर मुखर्जी भी मामले में आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें