फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को भेजा समन

Tue, 23 Jun 2020 07:24 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

सीबीआई ने कांग्रेस नेता और मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को उनके कार्यकाल के दौरान हुए रुपये की हेराफेरी के मामले में समन किया है। सीबीआई ने 2009 से 2017 के बीच कथित तौर पर 332 करोड़ रुपये की हेराफेरी के सिलसिले में बुधवार को पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह मामला उस समय का है, जब सिंह मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी (एमडीएस) के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि सीबीआई का एक दल उनसे और अन्य लोगों से पूछताछ के लिए इंफाल पहुंच चुका है। बुधवार को एजेंसी के दफ्तर में पूछताछ होगी। सीबीआई ने पिछले साल 20 नवंबर को इस मामले की जांच प्रदेश की भाजपा सरकार के अनुरोध पर शुरू की थी।

अधिकारियों के मुताबिक ऐसा आरोप है कि सिंह ने जून 2009 से जुलाई 2017 के बीच सोसाइटी का अध्यक्ष रहने के दौरान अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास कार्यों के लिए मिले 518 करोड़ रुपयों में से करीब 332 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। सिंह के अलावा सीबीआई ने एमडीएस के तीन पूर्व अध्यक्षों- डी एस पूनिया, पीसी लॉमुकंगा, ओ नाबाकिशोर सिंह को भी मामले में आरोपी बनाया है। ये तीनों पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


 एफआईआर में सोसाइटी के पूर्व परियोजना निदेशक वाई निंगथेम सिंह और उसके प्रशासनिक अधिकारी एस रंजीत सिंह का भी नाम है। अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें