भगोड़े अपराधी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गुर्गे लखविंदर कुमार को सीबीआई अमेरिका से भारत लेकर आई है।अधिकारियों के मुताबिक, लखविंदर कुमार के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था। उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने बताया कि लखविंदर कुमार हरियाणा पुलिस के कई मामलों में वांछित था। उस पर फिरौती, धमकी देने, गैरकानूनी हथियार रखने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप थे।
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 26 अक्तूबर 2024 को इंटरपोल के जरिये लखविंदर कुमार के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाई गई थी। अमेरिका से निर्वासित किए जाने के बाद वह 25 अक्तूबर 2025 को भारत पहुंचा, जहां दिल्ली हवाई अड्डे पर हरियाणा पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।