फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लोन फ्रॉड मामला: संदेसरा ब्रदर्स का पता लगाने को सीबीआई ने नाइजीरिया इंटरपोल से मांगी जानकारी

Wed, 26 Sep 2018 04:09 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
sandesara
विज्ञापन
गुजरात की फार्मास्यूटिकल कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशक नितिन जयंतीलाल संदेसरा और उसके परिवार का पता लगाने के लिए सीबीआई ने नाइजीरिया इंटरपोल से जानकारी मांगी है। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उनके पास इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि नितिन परिवार के साथ कहां छिपा हुआ है। संदेसरा भारतीय बैंकों का 5300 करोड़ रुपये का कर्जदार है और देश छोड़कर फरार है। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, 15 अगस्त को उसके संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार होने की जानकारी मिली थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह परिवार के साथ नाइजीरिया फरार हो चुका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नाइजीरिया इंटरपोल के अधिकारियों से संपर्क साधा गया। भारत और नाइजीरिया के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है। 
 
पिछले साल अक्तूबर में जांच एजेंसी ने कंपनी के निदेशक, नितिन, चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ती चेतन संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, विलास जोशी और चार्टर्ड एकाउंटेंट हेमत जोशी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग और अन्य को इस मामले में दोषी पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें