फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी चिदंबरम के बेटे से 4 और मामलों में पूछताछ करेगी CBI

Thu, 18 May 2017 10:05 AM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
विज्ञापन
कार्ती चिदंबरम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के यहां की गई छापेमारी के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) चार और मामलों में उनसे पूछताछ शुरू करेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कई एजेंसियों के रडार पर पूर्व मंत्री चिदंबरम के बेटे कार्ति, अभी और बढ़ेंगी मुश्किलें
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि ईडी ने चार मामले भ्रष्टाचार से संबंधित पहले ही सीबीआई को जांच के लिए भेजे थे। हालांकि, उन्होंने एजेंसियों के खिलाफ बदले के आरोपों का हवाला देते हुए विवरण साझा करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि आईएनएक्स मीडिया के संबंध में कथित तौर पर कार्ति की उनसे जुड़ी कंपनियों के जरिए भूमिका है, जब उनके पिता वित्त मंत्रालय का प्रभारी थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: IT विभाग ने स्वास्थ्य मंत्री विजया भास्कर के घर मारा छापा
एजेंसियों के सूत्रों ने कथित तौर पर कहा कि उनके पास आरोपों को साबित करने के लिए "पर्याप्त" सबूत हैं कि चिदंबरम के बेटे ने एफआईपीबी के फैसले को प्रभावित करने के लिए अलग-अलग कंपनियों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग (पी) लिमिटेड से संबंधित ट्रान्जेक्शन के कार्ति 'अल्टीमेट बेनफिशीएरी' थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें