फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने भेजा समन, कल पेश होने का आदेश

Wed, 13 Sep 2017 10:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने समन भेजा है। एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में कार्ति को बृहस्पतिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है। सीबीआई सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कॉम्युनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी।

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें