फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोफोर्स मामले में आगे की जांच के लिए सीबीआई ने मांगी ट्रायल कोर्ट की अनुमति

Thu, 16 May 2019 06:08 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को बोफोर्स मामले में आगे की जांच के लिए ट्रायल कोर्ट की अनुमति मांगी है। इससे पहले सीबीआई ने आज ही दिल्ली की अदालत से कहा था कि वह बोफोर्स मामले में आगे की जांच की अनुमति के लिए आवेदन वापस लेना चाहती है।  सीबीआई ने मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत 'रोज एवेन्यू कोर्ट्स' नई दिल्ली में आज गुरुवार को आगे की जांच करने के लिए आवेदन दिया था। न्यायालय ने कहा कि अनुमति अनिवार्य नहीं है और इस संबंध में न्यायालय को सूचित करना पर्याप्त होगा। इससे पहले 8 मई को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नवीन कश्यप ने सवाल उठाते हुए कहा था, 'सीबीआई को मामले की आगे की जांच के लिए अदालत की अनुमति की जरूरत क्या है।' इसके अलावा उन्होंने सीबीआई से ऑन रिकॉर्ड मामले में उन कानूनों का जिक्र करने के लिए कहा जिसके अंतर्गत उन्हें बोफोर्स मामले में आगे की जांच के लिए अदालत की मंजूरी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें