डब्ल्यूसीएल के अधिकारी ने कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा 67 लाख रुपये ज्यादा की संपत्ति अर्जित की थी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कम से कम सात आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नागपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के एक अधिकारी के आवास और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि नागपुर और उमरेड में आरोपी अधिकारी के परिसरों में तलाशी ली गई। सीबीआई की नागपुर शाखा के प्रमुख एम.एस.खान ने कहा, 29 दिसंबर, 2022 को आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, डब्ल्यूसीएल के अधिकारी ने कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा 67 लाख रुपये ज्यादा की संपत्ति अर्जित की थी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कम से कम सात आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।