फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाला: सीबीआई ने कहा- नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के भागने में हमारा कोई हाथ नहीं

Sun, 16 Sep 2018 04:25 AM IST
भाषा, नयी दिल्ली
विज्ञापन
Nirav Modi and Mehul Choksi
विज्ञापन
सीबीआई ने शनिवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब रूपये से ज्यादा के घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के फरार होने में उसके अधिकारियों का कोई हाथ नहीं है। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने एजेंसी पर भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर को जानबूझकर कमजोर करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बहरहाल, एजेंसी ने कहा है कि फैसला इसलिए किया गया क्योंकि उसे हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने के लिए ठोस वजह नहीं थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया, ' सीबीआई के संयुक्त निदेशक ए के शर्मा ने माल्या के लुकआउट नोटिस को कमजोर किया जिससे माल्या भागने में कामयाब रहा। शर्मा गुजरात कैडर के अधिकारी हैं और वह सीबीआई में प्रधानमंत्री के बेहद पसंदीदा हैं। यही अधिकारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के भागने की योजना के प्रभारी थे।"

सीबीआई ने कहा है कि डायमंड कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा चोकसी के बारे में बैंक से जब शिकायत मिली तबतक नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत छोड़े एक महीना हो चुका था। 
विज्ञापन


एजेंसी के एक प्रवक्ता ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इसलिए उनके देश से फरार होने में सीबीआई के किसी अधिकारी का हाथ होने का सवाल ही नहीं उठता। बैंक से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले में तुरंत कदम उठाया।’’ मीडिया की कुछ खबरों में माल्या के मामले में शर्मा का नाम आया है। शर्मा अभी अतिरिक्त निदेशक हैं।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें