हाल ही में खबर आई थी कि नीरव मोदी लंदन में शानो शौकत की जिंदगी जी रहा है। वेस्ट एंड इलाके के जिस अपार्टमेंट में वह रहता है उसकी कीमत 73 करोड़ रुपये के आसपास है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक नीरव ने अपने घर से कुछ दूरी पर ही हीरे का कारोबार शुरू किया है। मई 2018 में उसने नई कंपनी बनाई थी, जो घड़ी और गहनों का होलसेल और रिटेल कारोबार करने के लिए सूचीबद्ध है।
1800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हो चुकी है जब्त
पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही आरोपी नीरव और उसका मामा मेहुल चोकसी भारत से फरार हो चुके थे। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथान कानून के तहत अब तक नीरव की 1873.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही नीरव और उसके परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।