फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Fraud Case: CBI ने जेट एयरवेज के संस्थापक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, घर और दफ्तर की ली तलाशी

Sat, 06 May 2023 02:31 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि गौरांग आनंद शेट्टी और अज्ञात लोक सेवकों और अन्य लोगों के कारण केनरा बैंक को 538.62 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मैसर्स जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड के खातों में किए गए फॉरेंसिक ऑडिट में धन के डायवर्जन और साइफन जैसी धोखाधड़ी का पता चला था।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 538 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को जेट एयरवेज के संस्थापक, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता नरेश गोयल, गौरांग आनंद शेट्टी और अन्य को आरोपी बनाया है।  गोयल पर धन की हेराफेरी का आरोप है।

विज्ञापन


नरेश गोयल, पत्नी व पूर्व निदेशक के सात ठिकानों पर कार्रवाई
सीबीआई ने केनरा बैंक से संबंधित 538 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को जेट एयरवेज और इसके संस्थापक नरेश गोयल के मुंबई स्थित परिसरों सहित सात स्थानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने गोयल, उनकी पत्नी अनीता और एयरलाइन के पूर्व निदेशक गौरांग आनंद शेट्टी के आवासों और कार्यालयों पर छापे मारे। सीबीआई ने कहा कि जेट एयरवेज, गोयल और एयरलाइन के कुछ पूर्व अधिकारियों के परिसरों सहित दिल्ली और मुंबई में लगभग सात स्थानों पर तलाशी चल रही है।

कभी भारत की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनी रही जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में नकदी की भारी कमी और बढ़ते कर्ज के कारण अपना परिचालन निलंबित कर दिया था। लंबी दिवालिया प्रक्रिया के बाद जून 2021 में जालान-कलरॉक के कंसोर्टियम ने एयरलाइन का अधिग्रहण किया था। आरोप है कि गौरांग आनंद शेट्टी और अधिकारियों की मिलीभगत से केनरा बैंक को 538.62 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मैसर्स जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड के खातों में किए गए फॉरेंसिक ऑडिट में धन के डायवर्जन और साइफन जैसी धोखाधड़ी का पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें