फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने दिल्ली के एम्स में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता का बयान दर्ज किया

Mon, 02 Sep 2019 11:57 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता का बयान दर्ज किया है।
  • सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता का इलाज एम्स में चल रहा है।
  • पीड़िता की हालत में सुधार है और उन्हें वार्ड में ले जाया गया है।
  • वकील अभी भी आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से विमान के जरिए इलाज के लिए दिल्ली लाकर एम्स में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है और उन्हें वार्ड में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हालत में सुधार के बाद सीबीआई ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। यह बयान सड़क दुर्घटना मामले में दर्ज किया गया है, जिसमें उनकी दो रिश्तेदारों की मौत हो गई और वह तथा उनका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सीबीआई ने इस मामले में जांच पर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है।

उन्नाव की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में उनके साथ बलात्कार किया था। तब वह अवयस्क थीं। सेंगर को भाजपा से पिछले माह निष्कासित किया गया है। पीड़िता के चाचा ने सड़क दुर्घटना में सेंगर के करीबियों का हाथ होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के वकील की हालत अभी भी गंभीर है और वह आईसीयू में हैं। जिसकी वजह से उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक ट्रक ने पीड़िता की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें उनके दो संबंधियों की मौत हो गई थी और उनका वकील घायल हो गया था।  
 

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल रिपोर्ट मांगी

इस मामले के आरोपियों में से एक ने सुप्रीम कोर्ट से मुकदमे का समय बढ़ाने के लिए कहा है। उसका कहना है कि गवाहों के बयानों के क्रॉस एग्जामिनेशन के लिए समय नहीं दिया जा रहा है और जिससे ये ट्रायल अनुचित लग रहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के जज से मामले में चल रहे ट्रायल पर एक रिपोर्ट देने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई छह सितंबर तो होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें