फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने रतुल पुरी और मोजरबेयर के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Sun, 18 Aug 2019 09:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और मोजरबेयर के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने पुरी के अलावा कंपनी एवं चार अन्य निदेशकों के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने कंपनी के कार्यालयों एवं आरोपी निदेशकों के आवास सहित छह स्थानों पर छापे मारे गए। 
विज्ञापन


जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें कंपनी मोजरबेयर, प्रबंध निदेशक दीपक पुरी, निदेशकों - नीता पुरी, संजय जैन और विनीत शर्मा शामिल हैं।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें