सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता और आसपास के शहरों में पैलन समूह की संपत्तियों और कंपनी की सीएमडी अप्रुबा साहा के घर और दफ्तर में छापेमारी की। आरोप है कि अप्रुबा साहा ने इस कंपनी के जरिए गैरकानूनी तरीके से कई करोड़ रुपए एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि पैनल समूह ने अपने एजेंटो के जरिए करोड़ों रूपए इकट्ठे किए। ये एजेंट कंपनी की निवेश योजनाओं का ग्राहकों को बताते थे और इसके बदले उच्च रिटर्न का वादा करते थे।
गौरतलब है कि पैलन समूह ने शारदा, रोज वैली और पोंजी फर्म जैसे घोटालों के बावजूद इस निवेश को अंजाम दिया। मालूम हो कि सीबीआई ने गत वर्ष 25 मई को इस मामले में केस दर्ज किया था।