फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने 121 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में नवसारी और सूरत में मारा छापा

Fri, 25 Dec 2020 04:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीआई ने 121 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सूर्या एक्जिम लिमिटेड और उसके निदेशकों पर मामला दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को गुजरात के नवसारी और सूरत में पांच जगहों पर छापा मारा। यह मामला 2017-19 के दौरान का है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने केनरा बैंक की शिकायत पर कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने कहा कि 2017-19 के दौरान आरोपियों ने केनरा बैंक समेत बैंकों के समूह से धोखाधड़ी करने के लिए साजिश रची।

फर्जीवाड़ा और पैसे की हेराफेरी से 121.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उन्होंने कहा कि कंपनी को बैंकों के समूह से ऋण मिला लेकिन समूह के सदस्य बैंकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना निजी बैंकों में खाते खोले गए और उनका इस्तेमाल पैसे निकालने में किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाता एनपीए हो गया जिससे बैंकों के समूह को लगभग 121.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि सूरत और नवसारी में पांच स्थानों पर छापे की कार्रवाई के दौरान ठोस सुबूत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें