फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15000 करोड़ के घोटाले का अनुमान: सुपारी तस्करी मामले में सीबीआई की छापेमारी

Thu, 01 Jul 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • 15000 करोड़ के घोटाले का अनुमान
  • इस मामले में कुछ करोड़ के घोटाले का ही सुराग मिल पाया है
  • गिरोह सार्क देशों से आयात दिखाकर लेता था छूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हानिकारक सड़ी सुपारी तस्करी और सीमा शुल्क चोरी के मामले में सीबीआई ने तस्करों के मुंबई, अहमदाबाद और नागपुर में 19 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान काफी अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि यह घोटाला करीब 15000 करोड़ का हो सकता है। संदिग्ध फारूक नूरानी और अन्य हानिकारक और सड़ी सुपारियों के आयात में कर की चोरी कर रहे थे।

विज्ञापन


सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ के आदेश पर सीबीआई ने बीते 5 मार्च को सीमा शुल्क विभाग और आबकारी विभाग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सूत्रों के मुताबिक अदालत में दायर याचिका में 15000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया था, जबकि अभी तक इस मामले में कुछ करोड़ के घोटाले का ही सुराग मिल पाया है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया था कि तस्कर अवैध रूप से सड़ी और हानिकारक सुपारी मंगाते हैं। यह गिरोह सार्क देशों से आयात दिखाकर छूट लेता है जबकि सड़ी और हानिकारक सुपारी किसी अन्य देश से उनके पास पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें