फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : सीबीआई ने अन्नाद्रमुक सांसद के घर समेत चार जगहों पर मारा छापा 

Fri, 22 Mar 2019 06:45 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, चेन्नई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीआई ने वक्फ बोर्ड कॉलेज में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में अन्नाद्रमुक के सांसद अनवर राजा के परिसरों सहित तमिलनाडु में चार जगहों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि छापेमारी गुरुवार को शुरू हुई और शुक्रवार की दोपहर तक जारी थी।

विज्ञापन


एजेंसी ने मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के आदेश पर राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजा पर मदुरै के एमएसएस वक्फ बोर्ड कॉलेज में शिक्षण और शिक्षकेतर कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमतताएं बरतने का आरोप है।

जनवरी में न्यायमूर्ति पी वेलमुरूगन ने सीबीआई को एक याचिका पर छह माह के अंदर एक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था। इस याचिका में भी आरोप लगाया गया था कि तमिलनाडु के मंत्री नीलोफर कफील और राजा अनियमितताओं में शामिल थे। 
विज्ञापन


यह याचिका सरदार बाशा ने दाखिल की थी जिस पर अदालत ने आदेश जारी किया था। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया था कि यूजीसी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर और कालेज के प्रभारी महासचिव जमाल मोहिदीन द्वारा भारी भरकम धन राशि ले कर 30 से अधिक नियुक्तियां की गईं। मोहिदीन सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के स्थानीय नेता भी हैं। याचिकाकर्ता का यह भी आरोप है कि मोहिदीन ने राजा के लिए काम किया और प्रत्येक नियुक्ति के लिए 30 से 35 लाख रुपये लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें